देवरिया, मार्च 2 -- रामपुर कारखाना/ देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृत्ति योजना का परिणाम रविवार को घोषित हुआ। जिले के 235 बच्चों ने सफलता हासिल की है। देसही देवरिया ब्लॉक के कुल 42 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के 16 बच्चों ने योजना में स्थान हासिल किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई है। राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। जनपद के बच्चों ने एक बार फिर से कमाल किया है। लगातार पांचवीं साल जनपद में कुल 235 सीटें पूरी हो गई है। सभी बच्चों को आगामी चार वर्षों तक प्रत्येक माह एक हजार रुपए की धनराशि मिलेगी। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक खुर्शीद अहमद की देखरेख में देसही देवरिया ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.