बांका, सितम्बर 29 -- बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को बांका जिला अंतर्गत कुल 2347 आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, लाभार्थियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वागत समारोह एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए तथा लाभार्थियों के साथ अनुभव साझा किए गए। बच्चों के लिए खेलकूद, गीत, कहानी एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियों जैसी मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह एवं सहभागिता की भावना विकसित हो। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन साथ ही पोषण एवं स्वास्थ...