भदोही, अप्रैल 6 -- भदोही, संवाददाता। औराई चौराहे के पास जीटी रोड से सटा 232.31 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टेशन विरान पड़ा है। एक साल से कैंटन बंद होने के कारण बसों का ठहराव नहीं हो पा रहा है। इसके कारण यात्रियों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले लेकर उनमें रोष देखा जा रहा है। बता दें कि उक्त बस स्टेशन औराई चौराहे पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है। यह पूर्व में वाराणसी, पश्चिम में प्रयागराज, उत्तर में जौनपुर और दक्षिण में मिर्जापुर जैसे चार प्रमुख जिलों को जोड़ता है। काशी और प्रयागराज जैसे धार्मिक नगरों के निकट होने से इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। हालांकि इस महत्वपूर्ण स्टेशन से बसों का संचालन नहीं होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाली बसें स्टेशन पर रुकने के बजाय सीधे आगे निकल जाती हैं, जिससे...