कटिहार, अप्रैल 27 -- आजमनगर। एक संवाददाता विभिन्न कांडों में जब्त देसी तथा विदेशी शराब का आजमनगर थाना प्रांगण में रविवार के दिन विनष्ठिकरण किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, डंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग आधा दर्जन कांडों में जप्त 97 लीटर विदेशी शराब तथा 135 लीटर देसी शराब न्यायालय के आदेश पर तथा अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम की उपस्थिति में विनष्टिकरण कर दिया गया। साथ ही मामले की जानकारी संबंधित न्यायालय को समर्पित कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.