मोतिहारी, फरवरी 27 -- डुमरियाघाट। राजमार्ग 27 स्थित सेम्भुआपुर चौक के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गिरधारी राम राजस्थान के सांवलोर बाड़मेर का निवासी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि 414.720 लीटर शराब को जब्त किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 414.720 लीटर है। मामले में पुलिस ने शराब व स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.