जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर डॉ.आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय रहे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर हर गांव और बस्ती में सेवा कार्य किए जाएंगे। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि जिले के 2303 बूथों पर जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी वर्गों तक पहुंच रही हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल रहा है। अंत में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने आभार जताया। संचालन पीयूष गुप्ता ने किया। इस मौके पर आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के जिला संयोजक संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.