भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रचंड गर्मी व धूप के बीच बिजली की खपत जिले में बढ़ती जा रही है। सरकारी-निजी कार्यालय हो या प्रतिष्ठान-भवन हर तरफ एसी-कूलर संग पंखा और फ्रीज चल रहे हैं। कालीन नगरी में बिजली की खपत इतना बढ़ गया कि रिकार्ड बन गया। 25 जून तक बिजली की खपत 210 मेगावट पहुंच गया था। जबकि 29 जून तक का रिकार्ड देखें तो यह 230 में हो गया। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर बिजली विभाग राजेश कुमार ने बताया कि जून माह वर्ष 2025 से करीब 50 मेगावाट, जबकि मई 2026 से करीब 20 मेगावाट अधिक है। बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही गर्मी में ट्रांसफार्मर भी जवाब दे जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हर दिन औसतन 24 ट्रांसफार्मर हो रहे खाक, जनता बेहाल एक अप्रैल से 28 जून तक छोटे-बड़े कुल 309 ट्रांसफॉर्मर फूंक गए। औसत देखा जाए तो हर दिन पांच ट्रांसफॉर्मर फूंक रहे हैं। य...