हरदोई, मार्च 11 -- हरदोई, संवाददाता। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जनपद स्तर पर 'सरस मेला' का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया सरस मेला 23 एवं 24 मार्च को गांधी भवन परिसर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार ने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया सरस मेले में जिले के सभी विकास खंडों से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। सरस मेला के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.