गोपालगंज, मार्च 16 -- भोरे। एक संवाददाता भाकपा माले का 11 वां जिला सम्मेलन आगामी 23-24 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को पार्टी के प्रखंड कार्यालय पर जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय में होने जा रहा है जब मोदी सरकार अमेरिका के समक्ष घटना टेक चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नारा दिया था '25 से 30 फिर से नीतीश'। लेकिन, आज उनको कान पकड़ कर सत्ता से बाहर कर रही है। भाजपा बिहार की जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, सुभाष पटेल,राजेश यादव, सीता पाल, प्रभावती देवी, सरोज देवी, कमलेश प्रसाद, राघव प्रसाद, धर्मेंद्र चौहान, प्रद्युम्न पासवान, इंद्रजी...