23 सौ लीटर विदेशी शराब के साथ माफिया गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 22 -- तेतरिया,निसं.। राजेपुर थाना क्षेत्र के भगवतिया गांव में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब आने की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के जवानों ने पहुंच कर छापेमारी की। लखिंदर राय के दरवाजे पर खड़ी ट्रक में चीनी मिट्टी के कप, प्लेट के कार्टून के नीचे छुपा कर रखा भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने सोमवार को बताया कि ट्रक की जांच की गई तो ट्रक के नीचे छुपा कर रखा गया 261 पेटी अंग्रेजी शराब था। इसकी कुल मात्रा 23 सौ लीटर था। शराब तस्कर भगवतिया गांव निवासी सोगारथ राय के पुत्र लखिंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार माफिया लखिंदर राय ने पूछताछ में कई नाम का खुलासा किया है।जिस पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.