हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। आजीविका मिशन की ओर से तीन दिवसीय सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी उपायुक्त ग्रामीण आजीविका मिशन जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया 23 मार्च से शुरू होने वाला सरस मेला 25 मार्च को समाप्त होगा जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। सरस मेला में सभी विभागों के विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि मेला में आने वाली महिलाओं एवं आगंतुकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सके। मेला में सदर विधानसभा क्षेत्र के बावन, हरियावां, सुरसा, टड़ियावां ब्लॉकों के महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं कों सिलाई मशीन का भी तोहफा दिया जाएगा। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल पूर्व से चयनित लगभग 1500 महिलाओं को सिलाई मशीन सौंपेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.