मोतिहारी, मार्च 19 -- रक्सौल। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में आशा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखने के साथ-साथ आगामी वित्तीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार जायसवाल, डब्ल्यूएचओ के एफएम नूर सलाम, बीसीएम सुमित सिन्हा, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जय प्रकाश कुमार, बैम शिल्पी कुमारी और पिरामल के ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवेश कुमार मिश्रा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए शुरू होने वाला 'गाडा सील' वैक्सीनेशन अभियान रहा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.