गंगापार, फरवरी 18 -- बुधवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय गाढ़ा कटरा में प्राथमिक शिक्षक संघ शंकरगढ़ की कार्यसमिति एवं संबद्ध संगठनों की संयुक्त बैठक ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 22 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। इसके अलावा 23 से 25 फरवरी 2026 तक विरोध स्वरूप शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज कार्यालय पर सामूहिक रूप से एकत्र होकर जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.