बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली एक बार फिर प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 सितंबर से 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों और प्रमुख स्पोर्ट्स कॉलेजों के करीब 1,000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने इस बड़े आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैडमिंटन और टेबल टेनिस की स्पर्धाएं 23 से 26 सितंबर तक स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं कुल 12 श्रेणियों में खिताबी मुकाबले खेलेंगे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने नए इंडोर स्टेडियम और जिम्नास्टिक हॉल में विश्वस्तरीय बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए ...