चतरा, अगस्त 29 -- चतरा, संवाददाता। आगामी 23 सितंबर 2026 से जिले में खाद की बिक्री फर्टिलाइजर फ्रेमवर्क फॉर सेल ऐप के माध्यम से ही की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद खाद की बिक्री और वितरण का पूरा रिकॉर्ड ऐप पर दर्ज होगा। इससे खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के साथ किसानों तक खाद की पारदर्शी तरीके से पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उक्त बातें चतरा के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं और रिटेलरों के लिए ऐप के माध्यम से खाद की बिक्री करना अनिवार्य होगा। निरीक्षण के दौरान किसी दुकानदार द्वारा अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जतजलतजलतज नई व्यवस्था के तहत किसानों को पहले ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बा...