संतकबीरनगर, सितम्बर 21 -- सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में कक्षा 11 में जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026-27 के प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए छात्र, छात्राओं को जनपद के किसी भी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10 में अध्ययनरत होना चाहिए। जबकि जन्मतिथि एक जून 2009 से 31 जुलाई के मध्य होनी चाहिए। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि 23 सितंबर है। परीक्षा सात फरवरी 2026 को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.