फतेहपुर, जुलाई 24 -- फतेहपुर। देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास इस वर्ष कई दुर्लभ और शुभ महासंयोग लेकर आ रहा है। इस बार सावन माह का शुभारंभ 30 जुलाई यानी गुरुवार से होगा और समापन 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन होगा। इसे लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आचार्य भृगुनंदन शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सावन का प्रमुख पर्व नागपंचमी 23 वर्षों के बाद पुनः सोमवार के दिन पड़ रहा है। इससे इस पर्व का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। ऐसा महासंयोग शिव आराधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात नागपंचमी इस वर्ष सावन के तीसरे सोमवार, 17 अगस्त को पड़ेगी। सावन माह में शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर सहित जिले के ...