नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र में एक 23 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने गांव के ही शादीशुदा और एक बच्चे के बाप पर बहला-फुसलाकर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता का यह भी आरोप है कि लड़की अपने साथ घर के जेवर भी ले गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर धानेपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। लड़की और आरोपी युवक को पुलिस तलाश रही है। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे से ही उसकी 23 साल की बेटी लापता है। परिवार के मुताबिक, बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। परिवार ने अब बेटी को खोजने...