संवाददाता, सितम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बीते 27 अगस्त को 23 साल की एक लड़की ने 15 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि लड़की ने लड़के को अपने जाल में फंसाकर दबाव बनाया शारीरिक संबंध बनाया फिर जहर खाने की धमकी देने लगी। लड़की ने लड़के पर दबाव बनाया, हड़काया और फिर मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली। नाबालिग बेटे की बड़ी उम्र की लड़की के साथ शादी से परिवार बुरी तरह परेशान हो गया। मामला चाइल्ड लाइन पहुंचा। बाल कल्याण समिति ने घटना के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए लड़की के खिलाफ कार्रवाई के लिए देवरिया के एसपी को पत्र लिखा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की अंडरग्राउंड हो गई है। वहीं, लड़का अपने घर पर है। लड़की देवरिया के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.