23 सामुदायिक रसोई से 26,290 लोगों को कराया गया भोजन
बगहा, सितम्बर 29 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । जिले में बढ़े जलस्तर एवं बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा शाखा नगमा तबस्सुम ने बताया कि जिले के विभिन्न अंचलों के कुल 30,094 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर 23 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इन सामुदायिक रसोई के माध्यम से अब तक 26,290 लोगों को भोजन कराया गया है। जिसमें 15,632 लोगों को दिन में तथा 10,658 लोगों को रात्रि में भोजन उपलब्ध कराया गया।वहीं, यह भी पढ़ें- Bagaha News: 23 सामुदायिक रसोई से 26,290 लोगों को कराया गया भोजन जरूरतमंद प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 1,806 सूखा राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.