मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू की गई मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन 23 संबद्ध कॉलेजों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय जांच प्रक्रिया अब तक अधूरी है। बीते वर्ष दिसंबर में आरंभ हुई यह जांच चार माह बाद भी निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी है। अब तक, एसबीएन कॉलेज एवं रामधनी सिंह कॉलेज सहित केवल 7 संबद्ध कॉलेजों का ही निरीक्षण किया जा सका है। इन निरीक्षण किए जा चुके कॉलेजों में भी सुधार संबंधी निर्देशों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- नालन्दा कॉलेज : टीम ने रूसा योजनाओं का किया भौतिक सत्यापनजांच समिति की गठन ज्ञात हो कि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए कुलसचिव प्रो. घनश्याम राय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसमें कॉल...