कानपुर, मई 21 -- कानपुर। शहर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए नेट क्रशर बैडमिंटन अकादमी की ओर से 23 और 24 मई 2026 को सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में अंडर-13 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यह चयन प्रक्रिया अकादमी के इंटरमीडिएट और प्रोफेशनल बैच के लिए होगी। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आयोजन डेकाथलॉन और नेट क्रशर बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त प्रयास में कराया जा रहा है। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डेकाथलॉन की ओर से बैडमिंटन किट, रैकेट, टी-शर्ट और बैग जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के लिए 26 से होगी चयन प्रतियोगिता आयोजकों का कहना है कि सीमित खिलाड़ियों को ही प्रवेश मिलेगा, इसलिए इच्छुक खिलाड़ी जल्द रजिस्ट्...