23 विद्यालयों के 705 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- कायमगंज, संवाददाता। सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय 69वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के 705 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने तीन-तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के वरिष्ठ, कनिष्ठ और उपकनिष्ठ समूहों में कुल 76 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। तीन-तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकुरुल्लाहपुर कक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.