गिरडीह, दिसम्बर 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस ने सोमवार को सीएनजी पंप करवाने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगी करने वाले आरोपी को देवघर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के पटना निवासी किशन सिंघानिया हैं। पुलिस के अनुसार उस पर गावां प्रखंड के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से रिलायंस का सीएनजी पंप करवाने के एवज में 23 लाख रुपये ठगी का आरोप है। इस मामले में बीते दिनों गावां थाना में प्राथमिकी व्यक्ति द्वारा गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। रविवार रात पुलिस ने उसे देवघर से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी की पुष्टि थानेदार जयप्रकाश कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...