मोतिहारी, मई 2 -- पकड़ीदयाल,निसं। नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने व्यवसायी रवि कुमार साह के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 23 लाख रुपए के आभूषण व 50 हजार नकद चुरा लिये। आगामी 29 मई को गृहस्वामी श्री साह के सोना चांदी की नई दुकान का उद्घाटन होना था। इससे पूर्व इस वारदात ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है । श्री साह ने बताया कि पकड़ीदयाल लक्ष्मी रोड में पहले से श्रृंगार की दुकान है । उसी में सोना चांदी की दुकान 29 मई को खोलना था जिसकी तैयारी चल रही थी। वही घर में रखें पूरे परिवार का आभूषण लगभग 15 लाख का था और नए-नए डिजाइन के जेवर 8 लाख का खरीद कर लाया था। वहीं 50 हजार नकद रुपया भी चोरी हो गया। श्री साह के माता-पिता तीर्थ यात्रा पर गए हुए हैं वह अकेला घर में सोया था। चोरों ने छत के द...