अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित कॉस्मो बाजार एमपीएल सीजन-3 का फाइनल मुकाबला रविवार को स्थानीय पाठशाला ग्राउंड में जबरदस्त उत्साह और रोमांच के बीच खेला गया। खिताबी भिड़ंत में जेएमडी इलेवन और सनहार्ट इलेवन आमने-सामने थीं, जहां सनहार्ट इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर जेएमडी इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में सधी हुई गेंदबाजी से सनहार्ट इलेवन को 8 ओवरों में 71 रन पर 4 विकेट के झटके लगे। लेकिन इसके बाद सौरव जैन ने मोर्चा संभालते हुए 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 48 रन ठोक डाले। उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत सनहार्ट इलेवन ने 15 ओवरों में 7 विकेट पर 140 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएमडी इलेवन की शुरुआत लड़ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.