गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। संवाददाता भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग में अचानक उछाल आया है, लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हालात यह हैं कि ओवरलोड के चलते प्रतिदिन कई ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, जबकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने के साथ लगातार बिजली की मांग बढ़ रही है। जिले में सोमवार को यानि 27 अप्रैल को 765 मेगावॉट बिजली की खपत हुई। तापमान और बिजली की मांग बुधवार को छोड़ दिया जाए तो बीते एक सप्ताह से जिले का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। तेज गर्मी और ...