भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड के आशाटोल महवागढ़ चैती दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीण की बैठक अजबलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूजा मनाने के साथ 23 मार्च से सात दिवसीय भागवत ज्ञान कथा व रासलीला होने का निर्णय लिया गया। वृंदावन की साध्वी पूजा शर्मा व अंजली शर्मा के नेतृत्व में कथा होगी। मौके पर मुखिया नीतीश कुमार, सरपंच अमित कुमार, भवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...