आगरा, मार्च 20 -- अग्रवाल युवा संगठन की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के उपलक्ष्य में 23 मार्च को विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को लोहामंडी स्थित पुष्पांजलि सभागार महाराजा अग्रसेन भवन में आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना से किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। महामंत्री अंकित अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में नेत्र, दंत, फिजीशियन, हड्डी, बाल रोग, प...