मुंगेर, मार्च 24 -- धरहरा, एक संवाददता। एसयूसीआई के प्रखंड प्रभारी कामरेड कामेश्वर रंजन के नेतृत्व में सोमवार को गोविंदपुर पुस्तकालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 95वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर जसीडीह गांव से गोविंदपुर पुस्तकालय तक झंडा-बैनर के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने शहीदों की वीरता, त्याग और बलिदान की गाथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कामरेड कामेश्वर रंजन ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण है। देश के तीन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.