कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। जीवन ज्योति जागृति मिशन के तत्वावधान में 23 मार्च दिन सोमवार को 11 बजे से लोकमान्य इंटरमीडिएट कालेज सेवरही के प्रांगण में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र प्रताप सिंह विधान अतिथि के रूप में शामिल होंगे।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने दी है। पूर्व विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों व लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.