मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर भवन में मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में निगम बोर्ड की बैठक 23 मार्च को होगी। इसमें नगर निगम के अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इसबार का कुल बजट करीब 963 करोड़ रुपए का है। बीते 12 मार्च को स्थगित हुई बैठक में बचे एजेंडों पर भी चर्चा होगी। पिछले गुरुवार को बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल द्वारा अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद पार्षदों के अनुरोध पर बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...