23 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
कटिहार, मई 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मई की तपिश अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार की अहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम में नमी बढ़ने के कारण दिनभर बेचैनी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, लेकिन इसके बाद मौसम करवट ले सकता है। आगामी 23 मई तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए गए हैं। आसमान में 50 से 70 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है。 यह भी पढ़ें- 23 मई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावनावर्तमान मौसम की स्थिति कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान में पुरवा हवा का प्रवाह लगातार जारी है, जिसकी रफ्तार 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.