23 मई को होने वाली पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा 26 को
आरा, मई 19 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-टू (सत्र, 2025-27) की 23 मई 2026 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो लाल बाबू सिंह ने बताया कि 23 मई को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा अब 26 मई 2026 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों एवं समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएगी। अन्य सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ लालाबाबू सिंह ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे इस सूचना से परीक्षार्थियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.