23 मई को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव
विकासनगर, मई 15 -- उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव तिथियों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। उद्योग व्यापार मंडल देहरादून के जिलाध्यक्ष और चुनाव निर्वाचन समिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 17 मई को किया जाएगा। 18 मई को नामांकन और 19 मई को नाम वापसी होगी। 19 मई को ही प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 23 मई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक त्रिशला देवी जैन अतिथि गृह में मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। यह भी पढ़ें- 23 मई को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.