धनबाद, अप्रैल 25 -- झरिया, प्रतिनिधि। भागा रोड स्थित श्री सिद्ध सांई धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम मंदिर समिति की बैठक हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर का 14वां स्थापना दिवस आगामी 23 मई को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह कंकड़ पूजा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद बाबा का अभिषेक, आरती, भोग और भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा और शाम को संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। समिति ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से स्थापना दिवस की तैयारियों में अभी से जुट जाने की अपील की है। बैठक का संचालन अशोक वर्मा ने किया। इस दौरान सर्वजीत सिंह सोनू, रामनाथ पाठक, विजय भगत, पार्थो प्रमाणिक, महावीर पासवान, देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.