देहरादून, मार्च 16 -- गोपेश्वर। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई को खोले जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से आगामी तीर्थयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। चर्चा करने के बाद सोमवार को उन्होंने बताया कि पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट शनिवार 23 मई को खोले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...