23 बिहार बटालियन एनसीसी ने दो गोरखा वीरों को दी विदाई
भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर से सेवानिवृत्त हुए लेफ्टिनेंट दया बहादुर और सूबेदार शालीग्राम को गोरखा रेजिमेंट में अपनी गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद नेपाल (स्वदेश) वापसी पर भावभीनी विदाई दी गई। बटालियन परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कमांडेंट रितेश मोहन, सूबेदार कुशल सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. गौतम कुमार सहित अधिकारियों व जवानों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की कामना की। नेपाल रवाना होते समय भावुक पूर्व सैनिकों ने कहा, हम गोरखा हैं और हमारी पहली प्राथमिकता नेपाल है, लेकिन भारतीय सेना में सेवा के दौरान भारत की इस पवित्र मिट्टी से जुड़ा रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। भारत भूमि को हमारा सलाम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.