23 बच्चों के बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र
इटावा औरैया, जून 6 -- महेवा। शनिवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान ब्लॉक महेवा से 23 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर एसडीएम उनके अभिभावकों को सौंपे। तहसील दिवस के दौरान एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कुल 15 जन्म प्रमाण पत्र तथा बाल विकास परियोजना से प्राप्त कुल 08 जन्म प्रमाण पत्र एसडीएम के माध्यम से सीडीपीओ मनोरमा पांडेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी शिवेश सिंह को सुपुर्द कराए जिन्हें बच्चो के अभिभावकों को दिया जायेगा। एडीओ पंचायत ने बताया कि किसी भी आवेदक का जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र दो दिन के अंदर में आख्या सहित ब्लॉक से प्रेषित किया जा रहा है जिससे कि तत्काल बन सके। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पंचायत स्तर पर होगी प्रक्रिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.