मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पंचायत स्तर पर लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने प्रखंडवार एवं विभागवार समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को शिविर की तिथि से पूर्व सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कर लेने का निर्देश दिया। बताया कि जिले की 23 पंचायतों में 19 मई को पहले चरण का शिविर लगेगा। इसके लिए अब तक 7330 आवेदन आए हैं, जिनमें 3530 का निष्पादन हो चुका है। सभी पंचायतों में चरणबद्ध शिविर लगेंगे। शिविर के प्रभावी संचालन हेतु 48 विभागों के 73 अधिकारियों को पोर्टल से जोड़ा गया है।विभिन्न विभागों में प्रगति की हुई समीक्षासमीक्षा में जनगणना कार्य की धीमी प्रगति सामने आई, जहां 9149 एचएलबी में से केवल 68 का कार्य पूरा हुआ है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त ...