लखीसराय, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के मानूचक गांव के 23 नंबर वार्ड में पेयजल आपूर्ति की कठिनाई है। अभी गर्मी पूरी तरह से आई भी नहीं कि लोग पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद दूली देवी एवं प्रतिनिधि रवि कुमार ने कहा कि बोरिंग खराब पड़ा है। कई बार जेई को कहा गया है लेकिन बोरिंग की मरम्मत नहीं की गई। यहां पीएचईडी का अब कार्यालय नहीं है। लोगों को लखीसराय जाने में कठिनाई होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...