औरैया, दिसम्बर 22 -- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहदपुनरीक्षण-2025 के तहत जनपद औरैया में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। 24 से 30 दिसंबर तक होगा निरीक्षण अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक कराया जाएगा। इस दौरान 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नव मतदाता एवं छूटे हुए पात्र नागरिक प्रपत्र-2 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। नाम में संशोधन के लिए प्रपत्र-3, जबकि मृत, अनर्ह अथवा स्...