नई दिल्ली, मार्च 20 -- Budh Rashifal Mercury Direct 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। बुध इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। बुध की चाल लगभग 23 दिनों के बाद बदलने जा रही है। शनिवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 21 मार्च के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध रात में 01 बजकर 02 मिनट पर वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। इस बाद जून के महीने में बुध दोबारा से वक्री चाल चलना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता...