23 दिनों में चैधा गांव के दो मजदूरों की सड़क हादसे में हुई मौत
खगडि़या, मई 19 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता पिछले 23 दिनों में जिले के मानसी थानान्तर्गत चैधा गांव के दो मजदूरों की जान चली गई। दोनों घटनाएं मृतक के घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एनएच पर हुई। सोमवार को रामू की मौत से पहले इसी गांव के साइकिल सवार मजदूर राजीव कुमार तांती की जान चली गई थी। यह घटना जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत चंडी टोला के पास गत 26 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे एनएच 31 पर हुई थी। मृतक चैधा बन्नी गांव निवासी झिंगरू तांती का 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार तांती बताया गया था। वह सेंटरिंग में मजदूरी का काम करता था। यह भी पढ़ें- जिले में हर दिन सड़क हादसे में जा रही है एक लोगों की जान स्थानीय महदा गांव से काम कर लौट रहा था। एनएच 31 पार करने के दौरान सक्ॉर्पियो के धक्के से यह घटना हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.