जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर । सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-पटमदा में कुष्ठ रोग खोज अभियान अंतर्गत चर्म रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया l जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया की कुष्ठ रोग खोज अभियान-2026 पखवाड़ा द्वितीय चक्र 03 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक चलाया गया था। जिसमें सहिया तथा पुरुष वालंटियर घर-घर जा कर सभी लोगों का शारीरिक जांच किया गया। साथ ही संदेहास्पद कुष्ठ मरीजों कों चिन्हित कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जा कर चिकित्सक द्वारा जांच किया जा रहा है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...