पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के लिए लखनऊ स्टेशन (उत्तर रेलवे) पर कॉनकोर्स के लॉचिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण कुछ गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इसका असर पीलीभीत से होकर संचालित होने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पर ही आया है। रेलवे से जारी सूचना के मुताबिक शक्तिनगर से 14 से 23 जून 2026 तक चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी। सिंगरौली से 14 से 23 जून 2026 तक चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर के रास्ते चलाई जायेगी। टनकपुर से 14 से 23 जून तक चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के र...