चाईबासा, जून 22 -- चाईबासा । चाईबासा के इंडोर स्टेडियम से 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित कर रही है । जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रथम स्थान से पांचवें स्थान तक आने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला ओलंपिक एसोसिएशन प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों को खेलों प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करते रहता है। ओलंपिक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को खेलों के जरिए फिट रखना है। इस बार 23 जुन क्रॉस कंट्री,24 जून कराटे चाईबासा, 26 जून बॉक्सिंग चक्रधरपुर,27 जून ताइक्वांडो चक्रधरपुर में आयोजित किया जाएगा, सभी विजेताओं को एसोसिएशन की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...