23 जून को पंचायत भवन हाइतोपा में लगेगा स्वास्थ्य
जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर योजना के तहत 23 जून को पंचायत भवन हाइतोपा में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। गर्मी को देखते हुए शिविर को प्रातः कालीन रखा गया है ताकि ग्रामीण सुबह सुबह शिविर का लाभ उठा सके। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं यूसील प्रबंधन ने गांव के मांझी बाबा को शिविर के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर में भेजने हेतु प्रेरित करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- 23 को लगेगा जांच शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.