23 जून को पंचायत भवन हाइतोपा में लगेगा स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
जमशेदपुर, जून 24 -- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर योजना के तहत 23 जून को पंचायत भवन हाइतोपा में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) के सीएसआर अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए शिविर का आयोजन प्रातःकालीन समय में रखा गया है, ताकि ग्रामीण सुबह के समय आसानी से इसका लाभ उठा सकें। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम और यूसील प्रबंधन ने गांव के मांझी बाबा को शिविर की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.