23 जून को जॉब कैंप का आयोजन
पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय पूर्णिया के द्वारा 23 जून मंगलवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन, भूतल, सरकारी आईटीआई परिसर में बियाडा मरंगा पूर्णिया में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब कैंप में युनाइटेड ह्यूमेन रिसोर्स हरियाणा भाग लेंगे। इस जॉब कैंप में नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन के शर्तों के लिए वही जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेंगे। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी रोजगार सुनिश्चित करने की अपील किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.